Royal Enfield Bullet 350X vs Bullet 350: जानिए नई और पुरानी बुलेट में कौन है सबसे बेहतर?

Royal Enfield Bullet 350X vs Bullet 350
Related image
Royal Enfield ने बाजार में अपनी सबसे सस्ती बुलेट Bullet 350X को लांच किया है। कीमत कम होने के साथ ही इसमें कंपनी ने कुछ खास बदलाव करते हैं। जो कि इसे पुराने मॉडल से अलग बनाते हैं।

Royal Enfield  Bullet 350X versus Bullet 350: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Royal Enfield ने बीते दिनों घरेलु बाजार में अपनी सबसे सस्ती बाइक Bullet 350X को लांच किया है। इसकी कीमत महज 1.12 लाख रुपये तय की गई है। वहीं बाजार में पहले से मौजूद Bullet 350 की कीमत 1.21 लाख रुपये है। अब ज्यादातर लोगों के जेहन में ये सवाल आ रहा है कि आखिर इन दोनों बाइक्स में क्या अंतर जो कि कीमत इतनी कम हो गई है। आज इस लेख में हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप अपने लिए सही बुलेट का चयन कर सकें —
Related imageRelated image

स्टाइल: इन दोनों बाइक्स में सबसे बड़ा बदलाव इनके डिजाइन और लुक में देखने को मिल रहा है। नई Bullet 350X को कंपनी ने थोड़ी स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है। इसके इंजन को कंपनी ने ब्लैक आउट थीम से सजाया है। इसके अलावा फ्यूल टैंक पर स्टैंडर्ड मेटेल लोगो की जगह पर कंपनी ने सिंपल स्टीकर का प्रयोग किया है। वहीं पुराने Bullet 350 में कंपनी ने मेटेल का लोगो प्रयोग किया है जो कि इसे क्लॉसिकल लुक प्रदान करता है और इसके इंजन पर क्रोम फीनिश दिया गया है।

कलर: यदि रंग की बात करें तो नई Bullet 350X कुल तीन रंगों में उपलब्ध है। जिसमें ऑक्सी ब्लैक, बुलेट सफायर ब्लू, बुलेट सिल्वर शामिल हैं। इसके अलावा पुरानी बुलेट का किक स्टार्ट वैरिएंट केवल सिंगल ब्लैक कलर में उपलब्ध है। वहीं इसका इलेक्ट्रिक स्टार्ट वैरिएंट सिल्वर और मैरून कलर में आता है। Bullet 350X का इलेक्ट्रिक स्टार्ट वैरिएंट जेट ब्लैक, रिगल रेड और रॉयल ब्लू कलर में उपलब्ध है।

इंजन: दोनों बाइक्स के इंजन और तकनीक में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। दोनों बाइक्स में कंपनी ने अपने पारंपरिक 346cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त, एयर कूल्ड इंजन का प्रयोग यिका है। जो कि 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। ये इंजन 19.8hp की पावर और 28Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यानी दोनों बाइक्स का पावर बिलकुल बराबर है।


कीमत: Bullet 350X को कंपनी ने दो अलग वैरिएंट में लांच किया है। इसके किक स्टार्ट वैरिएंट की कीमत 1.12 लाख रुपये तय की गई है। वहीं इसके इलेक्ट्रिक स्टार्ट वैरिएंट की कीमत 1.27 लाख रुपये है। इसके अलावा पुरान Bullet 350 के किक स्टार्ट वैरिएंट की कीमत 1.21 लाख रुपये है जबकि इलेक्ट्रिक स्टार्ट वैरिएंट की कीम
Royal Enfield Bullet 350X vs Bullet 350: जानिए नई और पुरानी बुलेट में कौन है सबसे बेहतर? Royal Enfield Bullet 350X vs Bullet 350: जानिए नई और पुरानी बुलेट में कौन है सबसे बेहतर? Reviewed by Ab World on August 14, 2019 Rating: 5

No comments:

Please do not enter any spam link in comment box .

Powered by Blogger.
close